शुक्रवार, 8 जुलाई 2011

प्यार का एहसास ही तो ज़िन्दगी है

 प्यार हमें खुश रखता है. प्यार हमें स्वस्थ रखता है. प्यार हमें लम्बी उम्र देता है. कई तरह के रिसर्च के बाद भी ये बात सामने आई है की प्यार में अपार ताकत होती है. प्यार हमारे अन्दर रोगों से लड़ने की अपार शक्ति पैदा करता है. जब किसी रोगी को किसी के द्वारा उसे प्यार किये जाने का एहसास होता है तो उसके शारीर में इस तरह के रासायनिक बदलाव होतें है, जिसके चलते उसमें रोगों से लड़ने की क्षमता काफी बढ़ जाती है.

बुधवार, 6 जुलाई 2011

जब से शहर आया हूँ...

जब से शहर आया हूँ
हरी साड़ी में नही देखा धरती को
सीमेंट कंक्रीट में लिपटी है
जींस-पैंट में इठलाती नवयौवन हो जैसे 
धानी चुनर में शर्माते,
बलखाते नही देखा धरती को
जब से शहर आया हूँ |
गाँव में ऊँचें पहाड़ से
दूर तलक हरे लिबास में दिखती वसुंधरा
शहर में आसमान का सीना चीरती इमारत से
हर ओर डामर की बेड़ियों में कैद
बेबस, दुखियारी देखा धरती को
हंसती-फूल बरसाती नही देखा धरती को
जब से शहर आया हूँ|

लेखक - लोकेन्द्र सिंह राजपूत 


ShareThis