आमतौर से सफल तरीके से खेती कर पाना महिलाओं के वश की बात नहीं मानी जाती। लेकिन एक ग्रामीण महिला ने इसे झूठा साबित कर दिखाया है। भले ही उनके पास आजीविका के लिए छोटी-सी जमीन है, लेकिन उनका विश्वास इतना अडिग है कि उसी जमीन से मेहनत और काबिलियत के भरोसे सोना उगा रही हैं।