गुरुवार, 23 जून 2011

अलविदा दादी माँ

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे बुजुर्ग महिला के तौर पर नाम दर्ज कराने वाली 114 वर्षीय मारिया गोम्स वेलेंटिम ने मंगलवार को इस दुनिया से विदा ले ली है।

रविवार, 19 जून 2011

आंखों में अंधेरा था, इरादों में चमक

भाविनी मिश्रा
जब मन में कुछ पाने की ललक हो, तो उसे कोई भी बाधा रोक नहीं पाती। रास्ते में चाहे कितने भी तूफान आएं, हौसलों के आगे वे भी पस्त हो जाते हैं। इसी की जीती-जागती मिसाल हैं भाविनी मिश्रा। करीब दस साल पहले की बात है, जब भाविनी दूसरी लड़कियों की तरह कॉलेज जाती थीं और साथ ही डांस वर्क्स परफॉर्मिंग आर्ट्स एकेडमी में नृत्य का प्रशिक्षण लेती थीं। पर एक दिन अचानक जीवन में कुछ कर दिखाने का सपना देखने वाली इस लड़की की आंखों की रोशनी जाती रही। पर भाविनी ने हार नहीं मानी और तकदीर से लड़ने की ठान ली।

ShareThis