गुरुवार, 2 जून 2011

अपने फोन नo को अपनी ईमेल आई-डी बनाये

 अब आप अपने फोन नo को अपनी ईमेल आई-डी बना सकते है. जी हाँ, ये अब संभव है. और ये संभव है ईमेल रूटिंग प्रोग्राम (email routing program ) द्वारा. अगर आपका फोन नo है 9876543210 , तो आपकी आई-डी हो जाएगी 9876543210@gmob.com अगर आप किसी को अपनी  आई-डी देना चाहते है, तो आपको बस इतना कहना है, "its my phone no."





Gmob.com ही एक ऐसी वेबसाइट है जो आपको अपने फोन नo को अपनी ईमेल आई-डी बनाने की सुविधा मुफ्त देती है, आपके मौजूदा ईमेल प्रदाता पर(जीमेल, याहू आदि). दरअसल ये एक ऐसी सर्विस है जो आपके फ़ोन नo से एक आई-डी बनता है जो आपके मौजूदा ईमेल प्रदाता पर आगे भेज दिया जाता है. यानी अगर आपकी  ईमेल आई-डी है, anantpatrika@in.com, तो Gmob.com आपके सभी ईमेल को anantpatrika@in.com  पर भेज देगा.
ईमेल संपर्क करने का आज सबसे बड़ा माध्यम है. और Gmob.com ने इसे और आसान बना दिया है, क्यूंकि  जिसे आपका फ़ोन नo पता होगा, उसे आपकी ईमेल आई-डी भी पता होगी. इस से आपके दोस्तों, ग्राहकों, रिश्तेदारों के लिए भी आपकी आई-डी को याद रखना आसान होगा.

अगर आप ये आई-डी बनाना चाहते है, तो यदि आप  शब्द "gmob"(उद्धरण चिह्नों के बिना) को 32323 पर एसएम्एस कर सकते है. या उनकी वेबसाईट Gmob.com पर रजिस्टर कर सकते है.
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ShareThis