रविवार, 22 मई 2011

सुनो कहानी दादी की

 क्वीन विक्टोरिया का जमाना देखा, फोर्ड कार कंपनी का जन्म देखा और अब ओबामा की राजनीति देख रही है 114 साल की  दादी माँ. 

 114 साल की एक दादी माँ ने पूरी दुनिया में लम्बी उम्र के मामले में सबको पीछे छोड़ दिया है. ब्राज़ील की मैरिया गोम्स वेलेंटिम की उम्र दुनिया भर के जीवित व्यक्तियों में सबसे ज्यादा है. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनका नाम दर्ज किया गया है.




उनके मुताबिक मैरिया गोम्स से पहले ये रिकॉर्ड अमेरिका के जियोर्जिया के बेसे कपूर के नाम था, लेकिन मैरिया गोम्स की उम्र उनसे ४८ दिन ज्यादा होने के कारन वेह रिकॉर्ड टूट गया. ग्रैंड मा कविता के नाम से चर्चित मैरिया गोम्स के घर वाले कहते है, " उनकी लम्बी उम्र का राज़ है- प्रत्येक दिन ब्रेड रोल, कुछ फल और यदा-कदा शराब की चुस्की. उन्होंने हमेशा खुद अपना ख्याल रखा, किसी दुसरे के लिए कभी परेशान नही रही."


मैरिया गोम्स का जन्म नौ जुलाई १८९६ को ब्राज़ील के कैरैंगोला में हुआ था. उनका एक बेटा, चार पोते, सात पड़पोते है. उनके    के भी पांच बच्चे है. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुख्य सम्पादक क्रेग  ग्लेंदी कहते है, " मैरिया गोम्सबेमिसाल है, क्वीन विक्टोरिया के ज़माने की एक औरत की और से दावा करना अदभुत है, क्योंकि वह तब की है, जब फोर्ड मोटर कंपनी का कोई नामोनिशान नही था, और जब जार्ज और ईरा ग्रेस्विन का जन्म भी नही हुआ था. हमेशा व्हील चेअर पर रहने वाली मैरिया गोम्स के घर वालो को वर्ल्ड रिकॉर्ड बनने के बाद एक उम्मीद जगी है की शायद कुछ आर्थिक मदद उन्हें मिल सके.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ShareThis