गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे बुजुर्ग महिला के तौर पर नाम दर्ज कराने वाली 114 वर्षीय
मारिया गोम्स वेलेंटिम ने मंगलवार को इस दुनिया से विदा ले ली है।
इसी 9 जुलाई को ब्राजील की यह महिला 115वीं वर्षगांठ मनातीं। बीमारी के कारण वेलेंटिम नर्सिंग होम में भर्ती थीं। शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसकी वजह से वेलेंटिम की मौत हुई।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के सूत्रों के मुताबिक विश्व की सबसे बुजुर्ग महिला 114 वर्ष और 347 दिनों की उम्र पार कर चुकी थीं। वेलेंटिम का जन्म 9 जुलाई 1896 को मिनास गेराइस के कारांगोला में हुआ था। इन्हें ‘ग्रांडमा क्यूटा’ के नाम से जाना जाता था। इनकी मौत के बाद यह खिताब अमेरिका के बेसी कूपर के पास चला गया है, जिनकी उम्र 114 वर्ष 299 दिन है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें